लखनऊ। विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने बल पर दो तिहाई बहुमत से सरकार का गठन करेगी। उक्त बात मंगलवार को भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने कही। उन्होंने कासगंज में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘हम राजग सरकार के दो वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं, लेकिन अखिलेश बाबू आपको भी जनता को बताना चाहिए कि आपकी सरकार ने चार साल में क्या किया.?’’ उन्होंने जनता से पूछा कि क्या उसे उतर प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलती है। शाह ने कहा कि बिजली की कमी नहीं है बल्कि इरादों में कमी है। दो साल में हमने 9,000 गांवों को बिजली दी। शाह ने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार की दो साल की उपलब्धियों से विपक्ष हताश है। शाह ने राहुल गांधी को  राहुल बाबा के सम्बोधन से सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने दो साल में क्या किया। कम से कम हमने ऐसा प्रधानमंत्री तो दिया जो बोलते हैं अन्यथा संप्रग के दस साल के शासन में सोनिया जी और राहुल बाबा के अलावा किसी और ने प्रधानमंत्री की आवाज नहीं सुनी।  उन्होंने आरोप लगाया कि संप्रग के दस साल के शासन में 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। संप्रग सरकार को सपा और बसपा दोनों ने समर्थन दिया था। शाह ने कहा कि उन्होंने (संप्रग) आसमान, जमीन और पाताल में कोई ऐसी जगह नहीं छोड़ी, जहां भ्रष्टाचार ना हुआ हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •