कोलकाता। उत्तर कोलकाता के बागुइहाटी इलाके के एक बंद दुकान से पुलिस ने सोमवार की सुबह को एक व्यक्ति प्रदीप बिश्वास की सड़ी-गली लाश बरामद की है। पुलिस व लोगों ने बताया कि घटना बागुइहाटी के समरपल्ली के वैष्णव देवी अपार्टमेंट की है। जहां के एक बंद दुकान में शव लटकता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त दुकान वर्दवान निवासी प्रदीप का ही है। सोमवार की सुबह को बंद दुकान के भितर से लोगों ने खून जैसा तरल पदार्थ निकलते पाया तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने आकर दुकान का शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस का मानना है कि यह आत्म हत्या का मामला हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •