कोलकाता। काजी नजरुल इस्लाम की पुत्रवधू कल्याणी काजी का निधन आज हो गया है. सुबह 5:30 बजे के करीब कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 87 साल थी. वह काजी नज़रुल इस्लाम की सबसे छोटी पुत्रवधू थीं. वह काजी नज़रुल इस्लाम के संगीत को गाती थीं. पश्चिम बंगाल सरकार ने उन्हें 2015 में संगीत महा सम्मान प्रदान किया था. वह पश्चिम बंगाल काजी नजरुल इस्लाम अकादमी की सलाहकार परिषद की सदस्य भी थीं. काजी नजरुल के बारे में कई अनजानी कहानियों को वह लोगों के समक्ष ले आई थीं. उनकी बेटी फिलहाल विदेश में हैं. आज रात लौटेंगी जिसके बाद आज यानी शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इधर कल्याणी काजी के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि विशिष्ट गायिका और काजी नज़रुल इस्लाम की कनिष्ठ पुत्रवधु काजी अनिरुद्ध की पत्नी कल्याणी काजी के निधन की खबर सुनकर मैं दुखी हूं. उन्होंने आज सुबह कोलकाता में अंतिम सांस ली है. नजरुल गीतों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर देती थीं. उनके निधन से संगीत जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है. मैं कल्याणी काजी के अपनों, परिजनों और अनुगामियों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रही हूं.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •