कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर सीएम का मोदी सरकार पर हमला

रमेश राय
सागरद्वीप गंगासागर में मकर संक्रांति के पुण्य स्नान के लिये अभी भी लगभग 10 दिन का वक्त है लेकिन गंगासागर में जन आस्था की लहर देखी जा रही है।आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोक्ष धरा पहुंची और यहां की तैयारियों का जायजा लिया व हैलीपैड का उद्धघाटन किया। आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मोक्षधरा गंगासागर में केन्द्र की मोदी सरकार पर सागर मेले को लेकर जोरदार हमला बोला। सीएम ममता ने केन्द्र सरकार के खिलाफ गंगासागर को लेकर आरोप लगाया कि, कुम्भ मेले के लिए केन्द्र सारा खर्च करती है लेकिन गंगासागर के लिए केन्द्र एक पैसे का बतासा भी नहीं देती। सीएम ममता बनर्जी ने आज गंगासागर स्थित श्री हरि अवतार कपिल मुनि के दर्शन कर उन्हें माला व भोग अर्पित किया। इस दौरान महंत ज्ञानदास व उनके उत्तराधिकारी मंहत संजय दास मौजूद रहें। सीएम ममता ने मीडिया कर्मियों से कहा कि, यह तो आपलोगों को पता है कि पहले यहां क्या हालात है और आज क्या है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद गंगासागर को राष्ट्रीय मेला घोषित नहीं किया गया। गंगासागर में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के खर्च पर बनी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ममता ने गंगासागर हेलीपैड मैदान से तीन हेलीपैड का उद्घाटन किया। वहां से उन्होंने सुंदरबन मामलों के विभाग के काकद्वीप के 40 मीटर लंबे कमरहाट पुल का वर्चुअली उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच तीर्थ स्थलों को मिलाकर बनाए गए ‘बांग्लार मंदिर’ का भी उद्घाटन किया। ममता दुख प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार के पैसे से यहां सारे विकास कार्य हो रहे हैं। केंद्र से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा नहीं दिया गया। यहां लाखों लोग जुटते हैं। हर तरह सुविधाए है। केंद्र चाहे तो इस मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित कर सकता है। कुंभ मेले का सारा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र से वहन कराती है। लेकिन गंगासागर के लिये हमें ही सब कुछ करना होगा। उन्होंने कहा, “मुड़ीगंगा को एक पुल की जरूरत है। केंद्र से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं आया। अंत में हमें इसे अपने तरीके से करने की कोशिश करने के लिए मजबूर है। उक्त योजना में 10 हजार करोड़ रुपए खर्च है। हमने अपना खुद का डीपीआर बनाया है। लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। पुल के लिए हमने बार-बार भारत सरकार से अनुरोध किया है। हम फिर से अनुरोध करेंगे। मैं नीति आयोग से भी अनुरोध करूंगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •