कोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर में नौ अक्टूबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच आज अपने हाथ में ले ली।घटना स्थल पर आज ही एनआइए की टीम आने वाली थी लेकिन खबर के लिखे जाने तक टीं के आने की सूचना नहीं मिल सकी थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इस मामले की जांच एनआइए को सौंपने का आदेश दिया था। इसके बाद एनआइए ने जांच हाथ में लेते हुए इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की है। केंद्रीय एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।एनआइए ने अपने द्वारा दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति बुधवार को कोलकाता के बैंकशाल अदालत के समक्ष भी प्रस्तुत किया और आधिकारिक तौर पर कोलकाता पुलिस के विशेष जांच दल (एसआइटी) से जांच अपने हाथ में ले ली। इसके पहले 12 अक्टूबर को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया था। इसका नेतृत्व कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल कर रहे थे। खंडपीठ ने मामले में एनआइए जांच के लिए कोई आदेश नहीं दिया था। केंद्रीय एजेंसी से जांच होगी या नहीं, यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के विवेक पर छोड़ दिया था।अदालत ने एसआइटी को दो सप्ताह के भीतर मामले में कार्रवाई रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। कोर्ट के निर्देश के अनुसार एसआइटी ने जांच शुरू की और पांच प्राथमिकी दर्ज की। इस हिंसा के मामले में पुलिस अब तक 57 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •