कोलकाता। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियन राजस्थान के बिकानेर के रहने वाले जय शंकर ओझा ने विभिन्न खिताब जीतकर कोलकाता में कदम रखा। यहां जय शंकर ओझा का स्वागत वेलमैन ग्रुप के पं. बंगाल प्रमुख ललित शर्मा ने किया। ओझा को वेलमैन ग्रुप में ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया गया है। ओझा 2016 में पहली बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद, बहु-पदक विजेता भारोत्तोलक का एकमात्र उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतना है। एक बार के एशियाई रजत पदक विजेता और चार बार के राष्ट्रीय पदक विजेता जयप्रकाश ओझा पहले ही ऑल इंडिया फोर्थ रेंज कॉलेज टूर्नामेंट स्टेट रिकॉर्ड जूनियर वर्ग में सफलता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में वेलमैन ग्रुप के साथ ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करना चाहते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •