सीएम ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं
समय के साथ ही बढ़ता रहा भीड़ का रेला

जयदीप यादव/ बजरंग गुप्ता
कोलकाता। जहां पूरे देश भर में नवरात्रा की धूम है वहीं इस राज्य में दुर्गा पूजा की धूम है। आज यानी महापंचमी के दिन दोपहर बीतते ही महानगर की सड़कों पर दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। जैसे जैसे समय का पहिया खिसकता रहा जन आस्था का महा सैलाब दुर्गा पूजा मण्डपों में उमड़ता रहा। कारण मौसम विभाग ने महासप्तमी के दिन से बारिश की आशंका व्यक्त की थी। बिते दो साल कोरोनाकाल की भेंट चढ़ने के बाद श्रद्धालु अब कोई अवसर नहीं गवांना चाहते थें। ऐसे में आज महापंचमी के दिन ही महानगर कोलकाता की सड़कों पर महासप्तमी का नजारा दिखा। भीड़ को सम्भालने में पुलिस व स्वंयसेवियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। राज्य के हर कोने से आये दुर्गा पूजा दर्शनार्थी एक एक मिनट के समय को यूं जाया नहीं होने देना चाहते थे और वह लोग रात भर पूजा घूमने और मौजमस्ती के मजे लिये और उत्सव को जमकर जिने के मूड में दिखें। इस दिन दोपहर से ही श्रीभूमि, कालेज स्क्वायर,संतोष मित्र स्क्वायर, सुरुचि संघ,  बदामतला, अहिरीटोला,नलिन सरकार स्ट्रीट, हाथी बागान, दर्पनारायण टैगोर, कुमारटोली, भवानीपुर के कई पूजा पंडालों में हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पंडाल भ्रमण के लिए पहुंच गए थे। पूजा आयोजकों की ओर से बताया गया है कि रात बढ़ने का साथ ही भीड़ का रेला बढ़ रहा था। पुलिस ही नहीं दुर्गा पूजा आयोजक और स्वंयसेवी भी भीड़ को नियंत्रित करने में हलकान रहें। महानगर संलग्न नामचीन दुर्गा पूजा मंडपों में दर्शनार्थियों की लम्बी लाइन लगी रही। बड़े पैमाने पर लोग उमड़ने लगे हैं। इस बारे में कोलकाता पुलिस के अनुसार महानगर की सड़कों पर हजारों की संख्या में पुलिस व सम्बधित सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया। इधर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महापंचमी के अवसर राज्यवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल साइट पर करते हुए लिखा कि, ”पंचमी के इस पावन दिवस पर मैं सभी को हार्दिक बधाई देती हूँ।पूजा का उत्सव पूरे उत्साह पर है और हमारा पसंदीदा त्योहार अब अपनी स्वंय महिमा में वापस आ गया है। मैं इसके लिए बेहद खुश हूं।” दूसरी ओर दुर्गोत्सव के अवसर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। खुफिया और राज्य पुलिस के जवानों को तो लगाया ही गया है। इसके साथ ही कोलकाता पुलिस के डॉग स्क्वॉड को विशेष ड्यूटी पर तैनात किया गया था । पुलिस ने आज बताया कि कोलकाता पुलिस डॉग स्क्वॉड में मौजूद विशेष तौर पर प्रशिक्षित कुत्तों को राज्य सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, काली घाट से लेकर भवानीपुर, श्याम बाजार, गिरीश पार्क, जादवपुर सियालदह आदि क्षेत्रों के विस्तृत इलाके में बड़े-बड़े पंडालों में तैनात किया गया।वैसे बता दें कि पूजा मुख्यत: षष्ठी और उसके बाद चार दिन -सप्तमी, अष्टमी, नवमी और दशमी- पांच दिनों का उत्सव होता है, जिस दौरान लोग नए कपड़े पहनकर पूजा पंडालों का दर्शन करते हैं। दोस्तों, परिजनों से मिलते हैं और पारंपरिक पकवान बनाते हैं।’तिथि’ के अनुसार, कई पूजा समुदायों में शनिवार से ही ‘षष्ठी’ की पूजा शुरू हो जाएगी। जबकि समुदायिक पूजा पंडालों और घरों में इस दौरान कालपरमवो(पूजा की शुरुआत), बोधन(मां दुर्गा की मूर्ति का अधिष्ठापन), आमंत्रण(देवी का आमंत्रण), अधिवास(पूजा होने वाली जगह पर देवी का पवित्रीकरण) किया जाता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •