कोलकाता। स्पेशल स्टाफ आफ पोर्ट डिवीजन (एसएसपीडी) ने वाटगंज थाना इलाका से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उक्त अभियान ओसी एसएसपीडी सुखेंदु मुखोपाध्याय के नेतृत्व में चलाया गया। सुखेंदु मुखोपाध्याय ने बताया कि, दो वाहनों को खिदिरपुर के पास वाटगंज थाना क्षेत्र के डायमण्ड हार्बर रोड पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। दोनों वाहनों से 12 क्विंटल 90 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए। साथ ही उक्त वाहनों के चालक महेशतला बजबज के निवासी बापन सांखरी (30) व दौलतपुर महेशतला निवासी शेख असरफ (27) को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले में वाटगंज थाने में विशिष्ट मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •