मुंबईएक सड़क हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह सड़क हादसा हो गया जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि, खबर लिखे जाने तक मिले आंकड़े के मुताबिक, 20 लोग जख़्मी बताए जा रहे हैं। पुणे से मुंबई आ रही एक लग्जरी बस ने दो कारों को टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ। कार का टायर पंचर होने की वजह से सड़के किनारे पर रुकी हुई थी। इस कार की मदद करने के लिए इनोवा का ड्राइवर रुका था। उसी वक्त यह हादसा हुआ। खबरों के मुताबिक जब ये लोग स्विफ़्ट कार का टायर बदल रहे थे तो सातारा से मुंबई जा रही एक प्राइवेट लक्जरी बस ने दोनों कारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के बाद बस और इनोवा कार 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 10 महिलाएं, 6 पुरुष और एक छह महीने का बच्चा शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही नवी मुंबई पुलिस और हाई वे पुलिस की टीमें एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और वहां राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •