कोलकाता। महनगर कोलकाता के न्यू मार्केट शाखा के यूबीआई बैंक के ब्रांच में रविवार की सुबह आग लग गई।  आग लगने से बैंक का काफी नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने से बैंक में रखे सभी कागजात व कम्पयूटर के अलावा बैंक का फर्निचर जलकर राख हो गया।  घटना के सम्बंध में दमकल सूत्रों ने  बताया कि  अग्निशमन के चार इंजनों के द्वारा आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन उससे पहले सारा सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। कटर का इस्तेमाल कर दमकल कर्मी बैंक के दर जाने में कामयाब हुए लेकिन दमकल के दो कर्मी धुएं के कारण अस्वस्थ्य हों गये  हैं।   आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।  माना जा रहा है कि बैंक जिस तरह से जल कर बर्बाद हुआ है इसे दोबारा शुरु करने में काफी दिन लग सकता है ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •