कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना अंतर्गत बागबाड़ी तालाब से हाथ-पैर बंधी अवस्था में बैंग में बंद युवक का शव बरामद किया गया है। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आज सुबह उन्होंने तालाब में कुछ पड़ा देखा। पहले तो उन्हें मामला समझ में नहीं आया। बाद में उन्होंने शव को अच्छे से देखा और थाने में सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर को तालाब में उतारा और बैग में बंद शव को बरामद कर लिया। जब शव बरामद किया गया तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। भांगड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि इलाके से कुछ दिनों से दुर्गंध आ रही थी। गंध के स्रोत की तलाश करते हुए कई लोगों ने तालाब में देखा। तभी उन्होंने बैग को पड़ा हुआ देखा। स्थानीय निवासी शव की शिनाख्त नहीं कर सके। पुलिस का मानना है कि शव इलाके के किसी निवासी का नहीं है। शुरूआत में आशंका जताई जा रही है कि युवक को कहीं और मारकर यहां तालाब में लाकर फेंक दिया गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •