कोलकाता। दक्षिण 24 परगना स्थित बजबज के पुजाली थाना क्षेत्र में एक भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार घटना पारिवारिक विवाद को लेकर रघुनाथपुर इलाके में घटी। मृतक का नाम नाम विश्वजीत मंडल (42) है। अभियुक्त का नाम अभिजीत मंडल (32) है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक दोनों भाई अपने मां के साथ बजबज के पुजाली पालिका के 9 नंबर वार्ड के रघुनाथपुर में रहते थे। दोनों मानसिक बीमारी से ग्रस्त बताये गये है। आज सुबह दोनों भाइयों के बीच पारिवारिक विवाद हो गई। इस बीच अभिजीत ने घर से एक कुल्हाड़ी लेकर भाई विश्वजीत पर हमला कर दिया।  जिससे वह रक्तरंजित हालत में जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने घटना की सूचना पुजाली थाने की पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को खड़िबेड़िया ग्रामीण अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •