नौकरी का झांसा देकर अपहरण कर फिरौती मांगने में तीन गिरफ्तार

कोलकाता। पंजाब और हरियाणा के युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपहरण कर फिरौती मांगने के वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश बंगाल पुलिस ने किया है। बंगाल पुलिस ने उत्तर 24 परगना जिले के विधाननगर इलाके से पंजाब और हरियाणा के 18 युवकों को अपहर्ताओं से छुड़ाया है। इस मामले में तीन लोगों सुरेश सिंह, राकेश प्रसाद सिंह और धीरज दास को गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के मुताबिक कोलकाता एयरपोर्ट पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। विधाननगर पुलिस के मुताबिक युवाओं को खास तौर पर अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से लाया गया था। इसके लिए उनसे मोटी रकम भी ली गई थी। पुलिस के मुताबिक नौकरी चाहने वाले 18 युवाओं को पहले कोलकाता लाया गया और एयरपोर्ट के पास होटल में ठहराया गया। इसके बाद इन्हें इको अर्बन विजेल क्षेत्र में एक फ्लैट में रखा गया, जहां इन्हें कई दिन तक रखा गया। यहीं से पुलिस ने इन्हें छुड़ाया। जानकारी के मुताबिक 20 में से आठ को घर वापस भेज दिया गया, क्योंकि उनकी हालत ठीक नहीं थी। पुलिस के मुताबिक हरियणा के एक निवासी ने विधाननगर पुलिस से उनके बेटे के अपहरण की शिकायत की थी। साथ ही बताया था कि अमेरिका में नौकरी के नाम पर उनसे एक गिरोह ने 40 लाख रुपए लिए थे। उन्होंने ही जानकारी दी थी कि उनके बेटे को कोलकाता ले जाया गया था। यहां से उनसे और पैसों की डिमांड की गई। उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन के आधार पर छापा मारकर इस आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया गया। आरोपियों को फ्लैट किराए पर देने के आरोप में एक डाक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •