दमिश्क। सीरिया के पास जहाज 22 सितंबर को समुद्र में डूब गया। 23 सितंबर को जहाज की पहचान हुई। इस हादसे में लेबनॉन और सीरिया के कुल 150 प्रवासी यात्री सवार थे। इसमें से 86 लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई। जहाज सभी लोग अपना देश छोड़ दूसरे देश में शरण लेने के लिए जा रहे थे। सीरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक जहाज 20 सितंबर को लेबनान के पोर्ट त्रिपोली के पास मिनेह से रवाना हुआ था। यहीं से प्रवासी जहाज में सवार हुए। 22 सितंबर को जहाज डूबा। इसमें 86 लोगो की मौत की पुष्टि हुई है और कई लापता है। सभी का सर्च रेस्क्यू चल रहा है। सीरिया की हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, मरने वालों के रिश्तेदार अपनों की पहचान करने के लिए सीरिया आ रहे है।लेबनान से निकली बोट के पलटने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इस साल अप्रैल में लेबनान से निकली बोट में कई लोग सवार हो गए थे। इस कारण प्रवासियों से भरी बोट डूब गई थी। इसमें 1 बच्चे की मौत हो गई थी और 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •