शक की सूईं मृतक के परिजनों पर

murder 1aकोलकाता। महानगर के मध्य कोलकाता के व्यस्तम जगहों में से एक रबीन्द्र सरणी के कोल्हु टोला स्थित बलाई दत्ता स्ट्रीट में एक वृद्ध व्यवसायी खुरशीद आलम (70) की हत्या गला काट कर कर दी गई है। उक्त घटना से इलाके में सनसनीस फैली हुई है।  स्थानीय व्यवसायिओं की  मांग है कि हत्या के आरोपियों का पता लगा कर पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उक्त व्यसायी का शव उसके घर से बरामद किया है। उसकी हत्या गला काटकर की गई है। प्राथामिक जांच में पुलिस का मानना है कि किसी व्यवसायिक या आपसी रंजीश के कारण ही उक्त हत्यकांड को अंजाम दिया गया होगा। लेकिन अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय पेशे से काठगोला का मालिक वृद्ध व्यवसायी घर में अकेला ही था। रविवार की सुबह जब काठगोले का एक कर्मी अपने मालिक के घर आया तो देखा कि दरवाजा बंद है। काठगोले के कर्मी ने सोचा कि उसका मालिक शायद सो रहा है । कई बार आवाज लगाने पर भी जब वृद्ध व्यवसायी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की तो उसके कर्मी ने घर का दरवाजा खोला। दरवाजे को खोलते ही उसने अपने मालिक को मृत पाया। व्यवसायी के कर्मी ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी तो सभी को पता चला की हत्या की वारदात हुई है।

लोगों ने घटना स्थल पर बताया कि खुरशीद के चार बेटे है लेकिन वह अपने छोटे बेटे अमानत के  साथ रहता था । अन्य बेटे अलग ही रहते थें। अमानत कुछ दिन पहले ही अजमेर शरीफ गया है। मृतक के नजदीकी सूत्रों का आरोप है कि हो सकता है कि हत्या के पिछे मृतक के परिजनों का ही हाथ हो। कारण खुरशीद का आपने भई अरमान अली से काफी समय से सम्पति सह अन्य मामलों पर विवाद चल रहा था।  खबर के लिखे जाने तक जोड़ासांकू थाने की पुलिस घटना के तहत मृतक के पड़ोसियों व उसके रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही थी। मृतक ने अपने भाई के खिलाफ कई वर्ष पहले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •