कोलकाता। बंगाल में डेंगू का स्वरूप बदल रहा है। इससे राज्य सरकार व कोलकाता निगम निगम के साथ डाक्टरों की चिंता बढ़ गई है। यहीं नहीं महानगर कोलकाता संलग्न ऐसे तमाम नगर पालिकाएं हैं जहां डेंगू सम्भावित खतरों से इंकार नहीं किया जा रहा है। कोलकाता में तमाम ऐसे इलाके हैं जो कुछ मीटर के फासले पर केएमसी तो नगर पालिकाओं का दायरा क्षेत्र पड़ता है। ऐसे जगहों पर भी मच्छर जनित रोगों के खिलाफ व्यवस्था उचित कार्रवाई की बात कही गई है। जबकि महानगर कोलकाता में डेंगू के तेजी से फैल रहा है संक्रमण को देखते हुए मेयर फिरहाद हकीम ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने स्वीकार किया है कि कोलकाता में डेंगू का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है । आज उन्होंने कहा डेंगू की वजह से चिंता बढ़ रही है इसलिए जिन जगहों पर पानी जमने की संभावना ज्यादा है अथवा ज्यादा संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं वहां साफ-सफाई और सतर्कता अभियान कोलकाता नगर निगम की ओर से चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न अखबारों और समाचार चैनलों पर विज्ञापन देकर लोगों को सचेत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डेंगू के लार्वा दूषित जल में नहीं बल्कि साफ-सुथरे पानी में पनपते हैं इसीलिए बारिश का पानी जहां जमता है उसे साफ सुथरा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से लोग घरों में कैद थे इसीलिए डेंगू भी नियंत्रण में था अब जबकि सबकुछ सामान्य हो रहा है तो संक्रमण बढ़ा है। हम लोग पूरे हालात पर नजर रख रहे हैं। ज्ञात हो कि हालिया रिपोर्ट्स में एक बार फिर से देश के कई राज्यों में डेंगू के बढ़ने की खबर है। दिल्ली, बेंगलुरु से लेकर पश्चिम बंगाल में अब तक हजारों लोगों में डेंगू की पहचान की जा चुकी है, कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •