प्रेमिका के परिजनों पर घर बुलाकर हत्या का आरोप  

हलदिया। एक फिर से राज्य में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पूर्व मेदिनीपुर के हलदिया के चकदीपा में कक्षा दसवीं के एक छात्र सोमेन माइती की हत्या इसलिये कर दी गई क्यों कि वह उक्त इलाके के निवासी एक लड़की से प्रेम करता था। मामले में पुलिस ने लड़की के आरोपी पिता शंकर दलुई व मां को रविवार को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सोमेन को दलुई दम्पति के द्वारा फोन कर बुलाया गया था। आरोप है कि जब सोमेन अपनी प्रेमिका के परिजनों के बुलाने पर चकदीपा पहुंचा तो उसके उपर हमला कर दिया गया औऱ उसे पहले जमकर पीटा गया। आरोप लगाया जा रहा है कि जब सोमेन बेहोश हो गया तो धारदार हथियार से उसका गला काट दिया गया।

मामले में मृत छात्र के परिजनों ने दलुई दम्पति के खिलाफ थाने मे हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया है। घटना के बाद से सोमेन की प्रेमिका भी गायब है । बताया जा रहा है कि लड़की को दलुई दम्पति के द्वारा अपने किसी रिश्तेदार के पास भेज दिया गया है। पुलिस मृतक छात्र की प्रेमिका से भी पूछताछ करेगी। मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि सोमेन की हत्या कर दलुई परिवार के लोगों ने इलाके में अपने घर से पांच सौ मिटर दूऱ झाढ़ियों में छुपा दिया था। सोमेन लड़की के ग्राम से सटे दुसरे ग्राम में रहता था। उक्त घटना को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग के तहत घंटों पथावरोध कर हंगामा मचाया। आरोप है कि लड़की के घरवाले किसी भी किमत में नहीं चाहते थें कि उनकी लड़की का रिश्ता सोमेन का साथ हो।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •