जाकिर अली
हुगली। चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज उक्त कथित समाचार का खण्डन किया जो चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के खिलाफ छापे गये थे। उक्त विषय को लेकर डीसी (मुख्यालय) निधि रानी ने आज संवाददासा सम्मेलन में संवाददाताओं के साथ बातचीत में उक्त बात कही। पुलिस के अनुसार एक महिला ने पूर्व चंदननगर थाना के आईसी विरुद्ध संगीन आरोप लगाया था। मामले पर महिला ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू किया है। निधि रानी ने बताया की यह मामला अब कोर्ट में है। लेकिन पुलिस के खिलाफ समाचार से चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट को बदनाम करने की कोशिश की गई है। इस लिए इस समाचार को लेकर चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।पुलिस वाले पब्लिक सर्वेंट है और समाज के लिए काम करती है अपनी जान जोख़िम में डाल कर कानून पालन करते हुए निष्ठा से अपना कर्तव्य करती है। निधि रानी ने कहा कि, चुकि मामला कोर्ट में है इसलिए मामले को लेकर ज्यादा या विस्तार से नहीं बता सकती ना ही कुछ बोल सकती हूं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •