मच्छर जनित रोगों के खिलाफ चला रहा है अभियान
जयदीप यादव
कोलकाता। बंगाल में डेंगू का स्वरूप बदल रहा है। इससे राज्य सरकार व कोलकाता निगम के साथ डाक्टरों की चिंता बढ़ गई है। यहीं नहीं महानगर कोलकाता संलग्न ऐसे तमाम नगर पालिकाएं हैं जहां डेंगू सम्भावित खतरों से इंकार नहीं किया जा रहा है। कोलकाता में तमाम ऐसे इलाके हैं जो कुछ मीटर के फासले पर केएमसी तो नगर पालिकाओं का दायरा क्षेत्र पड़ता है।महेशतल्ला व बजबज नगर पालिकाएं इसके उदाहरण है। महेशतल्ला नगर पालिका के चेयरमैन दुलाल दास ने भी डेंगू-मलेरिया व चिकनगुनिया जैसे संक्रमण के खतरे को लेकर सतर्क होने का दावा किया।इधर महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड 1 के तृणमूल पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने दावा किया की उनके वार्ड में डेंगू-मलेरिया रोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि इलाके में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है और साफ सफाई से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। लोगों में मच्छर जनित रोगों को लेकर जागरूकता के संदेश दिए जा रहे है, और कहा जा रहा है कि लोग अपने घर ही नहीं आसपास को भी साफ रखें। महेशतल्ला नगर पालिका के चेयरमैन व महेशतल्ला के विधायक दुलाल दास ने बताया कि, डेंगू-मलेरिया रोधी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। स्प्रे किया जा रहा है और हर वह तमाम उपाय किये जा रहें हैं जिससे लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव हो सके।

ज्ञात हो कि हालिया रिपोर्ट्स में एक बार फिर से देश के कई राज्यों में डेंगू के बढ़ने की खबर है। दिल्ली, बेंगलुरु से लेकर पश्चिम बंगाल में अब तक हजारों लोगों में डेंगू की पहचान की जा चुकी है, कई लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।