लोगों ने मृत बच्चे के घर जा रही सांसद लॉकेट का वाहन रोक किया हंगामा

बीरभूम। शांतिनिकेतन का मोलदांगा में पांच वर्ष के एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या किये जाने की घटना को लेकर पुलिस ने मामले में मृतक के दो  पड़ोसी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी रुबी बीबी व उसकी मां सुफिया बीबी ने आज पुलिस पूछताछ में स्वीकार भी कर लिया है कि उनलोगों ने आपसी रंजिश के कारण बच्चे शिवम ठाकुर (5) की हत्या की है। इधर आज उक्त घटना के खिलाफ जैसे ही भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी मृत बच्चे के परिजनों से मिलने पहुंची मगर गांव के लोगों ने उन्हें परिजनों से मिलने नहीं दिया। साथ ही विरोध भी जताया। वहीं सांसद लॉकेट ने इस विरोध में तृणमूल का हाथ होने का आराेप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सब तृणमूल कर रही है।स्थानीय लोगों ने भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के वाहन को रोककर प्रदर्शन किया।भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं आई हूं, यह सही नहीं है। जिस बच्चे की मृत्यु हुई है मैं उसके लिए यहां आई हूं। आज यह बच्चा था कल शायद कोई और हो। ज्ञात रहे कि पुलिस व स्थानीय लोेगों की माने तो रविवार की सुबह पांच वर्षीय शिवम ठाकुर अपनी मां से पांच रुपये लेकर घर के सामने वाली दुकान से बिस्कुट लेने गया तो जरुर लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। कई जगहों पर तलाशी नहीं ली गई। आखिरकार मंगलवार की सुबह बच्चे की लाश उसके ही एक पड़ोसी के घर की छत पर मिला। बच्चे की लाश घर की टिन की छत पर बोरे में बंद पाया गया। बंद बोरे को देख स्थानीय लोगों को शक हुआ। उसके बाद उसमें से शिवम का शव बरामद किया गया। मामले की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहले ही मौके पर पहुंच गई है और शव को बरामद कर लिया है। इस घटना के बाद तो लोग जैसे उग्र हों गये। गुस्साई भीड़ ने आरोपी पड़ोसी के घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •