कोलकाता/नदिया। एनआईए ने आज कुख्यात माओवादी नेता सम्राट चक्रवर्ती को कल्याणी एक्सप्रेस-वे के पास से गिरफ्तार किया है। वह माओवादी नेता मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के करीबियों में से एक रहा है। 2011 में तृणमूल के सत्ता में आने के बाद उसे नादिया, मुर्शिदाबाद, माल्दा, कोलकाता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सूत्रों के अनुसार सम्राट सीधे तौर पर सिंगूर और नंदीग्राम में माओवादियों के आंदोलन में शामिल था। वर्ष 2016 में वह असम चला गया। वह माओवादी गतिविधियों के बारे में सूचित करने के लिए गांव-गांव जाता था। वहां दंगे शुरू होते ही सम्राट चक्रवर्ती कोलकाता वापस आ गया। कल्याणी एक्सप्रेस-वे के किनारे रहने लगा। वह एक गोदाम में काम करता था। वह वहां अपने काम की आड़ में माओवादी गतिविधियों को अंजाम देता था।एनआईए अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद निगरानी शुरू हुई लेकिन सम्राट के ठिकाने की पूरी जानकारी होने के बावजूद उसे पकड़ने के लिए एनआईए को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वह 20 अलग-अलग नामों से इलाके में रह रहा था।आज सुबह सम्राट कुख्यात माओवादी नेता गौर चक्रवर्ती से मिलने जा रहा था तभी एनआईए ने उसे धर दबोचा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •