कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ है। शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय एजेंसियों के समन और पूछताछ का सामना कर रहे विधायक माणिक भट्टाचार्य को देखकर भाजपा विधायकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। इसे लेकर तृणमूल विधायकों ने भी जवाबी नारेबाजी की जिसके बाद माहौल गर्म हो गया था। दरअसल आज विधानसभा की शुरुआत के साथ ही जैसे ही पलाशिपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक माणिक भट्टाचार्य ने वक्तव्य रखने की शुरुआत की, नाटाबाड़ी से भाजपा के विधायक मिहिर गोस्वामी ने उन्हें चोर-चोर कहना शुरू कर दिया। इसके बाद अन्य भाजपा विधायकों ने भी उनके सुर में सुर मिलाया जिसके बाद तृणमूल विधायक हंगामा करने लगे। माहौल ऐसा बिगड़ा की माणिक भट्टाचार्य अपना वक्तव्य नहीं रख पाए। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा से वाक आउट किया। बाहर निकालकर मिहिर गोस्वामी ने कहा कि माणिक भट्टाचार्य भ्रष्ट आदमी है। उन्होंने योग्य युवा-युवतियों को बेरोजगार कर रुपये लेकर अयोग्य लोगों को नौकरी दी। वे फरार हैं, सीबीआई और ईडी उन्हें ढूंढ रही है लेकिन जा नहीं रहे हैं। इधर विधानसभा में आकर बड़ी-बड़ी बातें करेंगे तो कौन सुनेगा। वह चोर है इसीलिए हमने उसे चोर कहा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •