कोलकाता। राज्य में बेकाबू वाहन चालकों की मनमानी की बलि अब एक पुलिस अधिकारी असीम मिश्र चढ़ गये हैं। तेज रफ्तार में आ रही एक लारी ने पुलिस के एक एएसआई असीम मिश्र को रौंद दिया व इससे पहले की कोई कुछ कर पाता चालक वाहन लेकर गायब हो गया। अस्पताल ले जाने पर पुलिस अधिकारी को डाक्टरों ने मृत करार दिया। पुलिस व लोगों ने बाताया कि घटना उत्तर चौबीस परगना जिले के आमडांगा के सोनाडांगा में शनिवार की सुबह को घटी। उक्त समय एएसआई  अस मिश्र एक अन्य वाहन को रासते के किनारे खड़े कर जांच कर रहें थें कि घटना घटी। कारण यहां से कुछ समय पहले मणिपुर के सीएम को गुजरना था इस लिये सुरक्षा को पुख्ता करने के लिये पुलिस तैनात थी। खबर के लिखे जाने तक पुलिस स वाहन का पता नहीं लगा सकी थी जिसके शिकार उक्त पुलिस के अधिकारी हुए थे। मृतक सोनारपुर के निवासी थें। उक्त घटना से पुलिस के बीच शोक फैल गई है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि पुलिस उस वाहन का पता लगा रही जिसके द्वारा घटना घटी है। इधर हादसे की खबर पाकर मृतक के परिजनों के बीच मातम पसर गया है। वहीं सोनारपुर में इलाके के लोगों ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •