कोलकाता। महानगर कोलकाता में सड़क हादसों का क्रम थमा नहीं है। हर रोज लोग हादसों के शिकार हों रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी ऐसे लोग हैं जो वाहनों की रेस में मौत के शिकार हो रहे है। मोटरसाइकिल के द्वार एक दुसरे से आगे निकलने की रेस के चक्कर में युवक की एक मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात बागुईआटी में वीआईपी रोड पर केष्टोपुर और नारायण तल्ला के बीच घटी।  है। मृत युवक का नाम सुकदेव गायन(22) है। वह बागुईआटी के जगतपुर के शिमुलतल्ला का निवासी है। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को आरजी कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना देर रात करीब 2:20 बजे दो बाइकों द्वारा कुछ लड़के आपस में रेस लगा रहें थे कि घटना घटी।दोनों बाइक की गति काफी तेज थी। केष्टोपुर में सिग्नल पार करते ही दोनों बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराईं। जिसमे सुकदेव गायन मौत हो गयी। अन्य दो बाइक सवारों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •