भाजपाइयों ने लहराया खिलौना पिस्तौल और बंदूकें

कोलकाता। राज्य सचिवालय नवान्न अभियान में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आज भाजपा युवा मोर्चा के लालबाजार पुलिस मुख्यालय अभियान को लेकर आज भी तनातनी का माहौल रहा। आज भाजपा युवा मोर्चा के के अभियान को पुलिस ने कॉलेज स्ट्रीट में ही रोक दिया। उक्त भाजपा युवा मोर्चा के लालबाजार पुलिस मुख्यालय अभियान जुलूस प्रदेश भाजपा मुख्यालय के सामने शुरू हुआ। पुलिस ने जुलूस को कॉलेज स्ट्रीट और सूर्य सेन स्ट्रीट के चौराहे पर रोक दिया। भाजपा का दावा है कि मंगलवार को नवान्न अभियान के दौरान पुलिस ने उनके कार्यकर्ता-समर्थकों को बेरहमी से प्रताड़ित किया। इसके विरोध में आज पार्टी के युवा संगठन की ओर से उक्त अभियान को अंजाम दिया गया। आज बंगाल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खान के नेतृत्व में समर्थकों ने पुलिस और तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आज प्रदर्शन कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी चोर … टीएमसी चोर..के नारे लगाये और प्रदर्शनकारियों के हाथों में खिलौने की पिस्तौल और बंदूकें थीं। वे नकली बंदूक और रिवॉल्वर लेकर प्रदर्शन करते दिखें। बता दे कि  बिते दिनों नवान्न अभियान को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नवान्न अभियान में घायल पुलिस अधिकारी देबजीत चटर्जी से अस्पताल में मुलाकात की।इस दौरान अभिषेक ने कहा, ‘मैंने उस अधिकारी से कहा, मैं आपको सलाम करता हूं। अगर किसी ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी होती, या मेरे सामने पुलिस को मारा होता तो , मैं उनके सिर में गोली मार देता (अपने माथे पर उंगली दिखाकर)!” ।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •