बीरभूम। मतदान के पूर्व से जारी हिंसा की घटनाएं थम नहीं रही है। बीरभूम जिले के खैरासोल में तृणमूल कांग्रेस नेता कहे जाने वाले व्यक्ति शेख खिलाफत की हत्या की गोली मारकर दी गई। पुलिस व लोगों ने बताया कि आरोप है कि खिलाफत को कल कुछ लोग देर रात के लगभग उसके घर से उठाकर ले गये थें। बाद में अगवा किये गये तृणमूल नेता को गोली लगी अवस्था में रेल लाइन के पास से बरामद किया गया। गोली उसके कनपट्टी में मारी गई थी। किलाफत को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया है। इधर कांकरतला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि खिलाफत अवैध कोयले के व्यवसाय से जूड़ा था। हो सकता है कि उक्त कारण ही उसकी हत्या की गई है। लेकिन फिलहाल कुछ कहना सिर्फ कयास ही साबित होगें पुलिस मृतक के बारे में जांच कर रही है कि वह किन-किन पेशे से जूड़ा था। वहीं उक्त घटना को लेकर इलाके में तमाम तरह की बातों का दौर शुरु हो गया है। जितने लोग उतनी तरह की बात हो रही । कोई भी ठीक से या सटीक नहीं बता पा रहा है कि उक्त हत्या के पिछे किसका हाथ हो सकता है। लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस अगर घटना की सटिक जांच करे तो परिणाम चौकाने वाला भी हो सकता है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •