कोलकाता। आसनसोल दक्षिण से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आज अभिषेक बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि गाय और कोयले की तस्करी करने वालों को भरे बाजार में लोगों से पत्थर मरवाना चाहिए। भाजपा के सचिवालय अभियान के दौरान घायल हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को देखने हावड़ा जिला अस्पताल पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल ने उक्त बातें कही। दरअसल मंगलवार को सचिवालय अभियान के दौरान हुई हिसंक झड़प में कोलकाता पुलिस के सहायक आयुक्त देबजीत चटर्जी घायल हुए थे। उन्हें देखने के लिए बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि मैं देवजीत चटर्जी से मिला और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मैं उनसे कहा कि मैं आपकी संवेदनशीलता को सलाम करता हूं, अगर मैं होता तो सिर में गोली मार देता। अभिषेक के इस बयान पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह बहुत चौंकाने वाला है। वह कौन है? कौन से सरकारी पद हैं? वह क्या सुपर सीएम बनना चाहते हैं? वह सुपर पुलिस मंत्री बनना चाहते है? गोली मारेंगे, मुझे भी लगता है कि जो लोग गाय और कोयले की तस्करी करते हैं उन्हें भरे बाजार में लोगों से पत्थर मरवाना चाहिए लेकिन हम कानून-व्यवस्था को अपने हाथ में नहीं लेते हैं। हमारी पार्टी को यह मंजूर नहीं है। उन्होंने तृणमूल सांसद महुआ मित्रा पर भी कटाक्ष किया। अग्निमित्रा ने कहा कि महुआ को कभी सड़कों पर उतरते और आंदोलन करते नहीं देखा गया। ‘गाय चोर’, ‘कोयला चोर’, ‘नौकरी चोर’ और यहां तक कि अस्पतालों की दुर्दशा के बारे में भी उन्हें कुछ कहते नहीं सुना गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •