अभिषेक ने अपने माथे की ओर इशारा कर पुलिस अधिकारी से कहा

कोलकाता। जिस तरह से नवान्न अभियान के दौरान पुलिस की गाड़ियों में आगजनी की गई अगर मेरे सामने होता तो बदमाशों के सिर में गोली मार देता।उक्त बात अभिषेक बनर्जी ने अपने माथे पर उंगली रखकर कहा। उन्होंने यह भी कहा,इस दौरान “पुलिस बहुत संवेदनशील रही है।”आज दोपहर अभिषेक बनर्जी ने नवान्न अभियान में घायल पुलिस अधिकारी देबजीत चटर्जी से मुलाकात की, जिनका एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल अधिकारी का एसएसकेएम अस्पताल के वुडबर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। उन्हें देखने के बाद अभिषेक ने बीजेपी की कड़ी निंदा की। अभिषेक ने कहा, ‘मैंने उस अधिकारी से कहा, मैं आपको सलाम करता हूं। अगर किसी ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी होती, या मेरे सामने पुलिस को मारा होता तो , मैं उनके सिर में गोली मार देता (अपने माथे पर उंगली दिखाकर)!” घायल पुलिसकर्मी को देखने के बाद अभिषेक बाहर आए और अस्पताल परिसर में मीडिया से बात की। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने नवान्न अभियान में ‘गुण्डागर्दी और मस्तानी’ की है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने ‘संवेदनशीलता’ का परिचय दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट करके लिखा कि, “आज बंगाल ही नहीं पूरे देश ने देखा कि बीजेपी के गुंडे हमारे सिटी ऑफ जॉय के साथ क्या कर सकती हैं। हम यह सोचकर सिहर उठते हैं कि अगर वे सत्ता में आए होते तो क्या करते।पश्चिम बंगाल इस पार्टी को अस्वीकार करने के लिए आपका धन्यवाद। अब भारत के लिए भी इन्हें त्यागने का समय आ गया है।”

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •