राज्यवासियों को अर्से के बाद दिखी शिष्टाचार की राजनीति

जयदीप यादव
कोलकाता। राज्यवासियों को अर्से के बाद शिष्टाचार की राजनीति की झलक दिखी। वैसे उक्त शिष्टाचार की सुगंध बंगाल की परम्परा रही है। आज जो भी हुआ इस राज्य के लोग बेहतर संस्कृति की तारीफ कर रहें है। लोगों का कहना है कि हम ऐसे ही बंगाल की उम्मीद कर रहें हैं।एक ओर जहां घायल पार्षद मीना पुरोहित का हाल फिरहाद हकीम ने जाना तो वहीं बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुरांत मजूमदार ने घायल पुलिस अधिकारी की खोज खबर ली। जी हां, बता दे कि मंगलवार को नवान्न अभियान के दौरान भाजपा पार्षद मीनादेवी पुरोहित नवान्न अभियान में घायल हो गईं थी। उनका सिर फट गया था। उन्हें अस्पताल में पांच टांके लगे हैं। आज राज्य के मंत्री व और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम राजनीतिक दुश्मनी भूलकर उन्हें अस्पताल में देखने गए थे। मेयर ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यहीं नहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिरहाद के माध्यम से घायल पार्षद के लिए शुभकामना संदेश भी भेजा।आज दोपहर को फिरहाद हकीम अस्पताल गये और घायल वार्ड 22 के भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित से भेंट की और उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान मेयर ने कहा, ‘अभी यह बात करने का समय नहीं है कि चोट कैसे लगी, क्या हुआ। मैं मीना देवी परोहित के अच्छे होने की कामना करता हूं। वह जल्दी ठीक हो जाएं, मैं यही चाहता हूं।” मेयर ने कहा, हमारे राजनीतिक विचार भले नहीं मिलते हों लेकिन नगर निगम में उनके साथ काफी वर्षों से रहा हूं। इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सचिवालय अभियान में ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस अधिकारी को फोन कर उनका हाल जाना। देवजीत चटर्जी नाम के पुलिस अधिकारी का फिलहाल एसएसकेएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आज सुबह घायल पुलिस अधिकारी को फोन किया। उससे कुछ देर बात की। सुकांत ने कहा कि मैंने पता किया कि उनकी तबीयत बहुत अच्छी नहीं है। थोड़ी कठिनाई हो रही है। उम्मीद है कि वह कुछ दिनों में ठीक हो जायेंगे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •