कोलकाता। राज्य के मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने आज नवान्न अभियान को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जानबूझकर ऐसे बहाने बना रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि बंगाल में अब उनकी पार्टी का कोई जनाधार नहीं रह गया है। भाजपा में केवल नेता रह गए हैं कार्यकर्ता नहीं हैं इसलिए बिना कार्यकर्ता के कोई भी पार्टी जनाधार हासिल नहीं कर सकती। हकीकत यही है कि बंगाल में भाजपा केवल केंद्रीय एजेंसियों के सहारे पर सांस ले रही है।राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने भाजपा के नवान्न अभियान को जबरन रोकने के जवाब में आज कहा कि भाजपा के पास लोगों और कार्यकर्ताओं की भारी कमी है, यही कारण है कि बाजार को गर्म करने के लिए वह इस प्रकार के कार्य कर रहे हैं।फिरहाद ने टिप्पणी की कि अगर भाजपा अपनी जनशक्ति के अनुरूप खड़ी होती है, तो भी वह सचिवालय तक पहुंच पाना उसके बास की बात नहीं है। कुल मिलाकर मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने भाजपा के इस अभियान को नकारा करार दिया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •