कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग की ओर से आज बताया गया है कि दोपहर बाद राजधानी कोलकाता के साथ दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में भारी बारिश शुरू होगी। पिछले तीन दिनों से महानगर में कुछ खास बारिश नहीं हो रही थी जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में लो प्रेशर एरिया स्थित है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक प्रेशर के रूप में केंद्रित होने की संभावना है। इसका प्रभाव झारखंड में 11 सितंबर से देखने को मिलेगा। इसके कारण आने वाले दिनों में कई जगह भारी बारिश होगी। राज्‍य में कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की आशंका है।आज न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर बाद कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बर्धमान तथा उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में भारी बारिश होगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में तो शुक्रवार शाम से ही बारिश हो रही है जिसकी वजह से वहां मौसम सामान्य बना हुआ है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •