कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने द्वारा आज मटियाबुर्ज-गार्डेनरीच में एक ट्रांसपोर्टेर निसार अहमद खान के घर से नोटों का पहाड़ बरामद किया है। उक्त घटना को लेकर देश भर में सनसनी फैल गई है। उक्त व्यवसायी यह नहीं बता सका कि रुपयों के पहाड़ उसके घर पर कैसे लगे। लेकिन आज ईडी के अभियान को लेकर राज्य के मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। वहीं कहा है कि आईटी, ईडी सह केन्द्रीय एजेंसी की छापेमारी करवा कर राज्य के व्यवसायिओं के बीच दहशत फैलाया जा रहा है। संकेत दिया जा रहा है कि इस राज्य को छोड़कर हमारे (अन्य) राज्य में आकर व्यवसाय करें। मेयर ने कहा कि, लगता है कि वे इसके जरिए बंगाल की अर्थ व्यवस्था को तबाह करने की कोशिश कर रहे हैं।फिरहाद हकीम ने कहा मेरा मानना है कि इस तरह के छापे किसी साजिश का हिस्सा है। इससे पहले भी बड़े-बड़े इमारतों में रेड किये गये तो आखिर क्या मिला। दरअसल बंगाल की अर्थ व्यवस्था को बरबाद कर अपनी रोटी सेंकने के लिए यह सब किया जा रहा है। उक्त हालताों से कारोबारियों में भय है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •