कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी पर कथित हमले के खिलाफ आज भारतीय जनता मजदूर सेल द्वारा भाजपा मुख्यालय से एक प्रतिवाद जुलूस उत्तर कोलकाता बीजेएमसी अध्य़क्ष राजू अयंगर के नेतृत्व में निकाला गया। राजू अयंगर ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि, तृणमूल की सत्तारुढ़ सरकार भाजपा के बढ़ते जनाधार व शुभेंदु अधिकारी के बढ़ते कद को देखकर दहशत में है। यही कारण है कि शुभेंदु अधिकारी के सभाओं में हमले की कोशिश की जा रही है। उक्त दौरान बीजेेएमसी के राज्य उपाध्यक्ष सुमन मंडल, प्रदेश सचिव शेखर कोले, विजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, शंकर पर्रिकर,चन्दन प्रामाणिक, देवजानी दास, सुनील सिंह व शिव शंकर कुण्डू व अन्य मौजूद रहें। ज्ञात हो कि हुगली जिले के तारकेश्वर में गुरुवार को तब तनातनी का माहौल हो गया था जब शुभेंदु अधिकारी को आज काला झंडा दिखाया गया। उक्त घटना के बाद हंगामा मचा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •