नई दिल्ली , (आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दिल्ली में फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से इस रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर सवार होकर निकले हैं। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। ये बाइक रैली 75 दिन का भ्रमण करेगी और 6 अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं सहित 34 राज्य को छुएगी। इस मौके पर अमित शाह ने बताया कि यह रैली 250 से ज्यादा जि़लों का भ्रमण करेगी। रैली 75 दिनों में 18,000 किलोमीटर का सफर तय करके देश के 75 महत्वपूर्ण स्थान पर आजादी के अमृत महोत्सव का प्रचार करेगी और फिर वापस दिल्ली लौटेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •