कोलकाता। राज्य में सीबीआई की पारी लगातार जारी है और अब तो कोयला घोटाले की जांच की आंच अब तृणमूल कांग्रेस के विधायक सौकत मोल्ला तक पहुंच गई है। उन्हें केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने आज यानी शुक्रवार की सुबह 11 बजे अपने कोलकाता स्थित कार्यालय में तलब किया है। मोल्ला दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग (पूर्व) के मौजूदा तृणमूल कांग्रेस विधायक हैं। उन्हें अपनी सम्पति का ब्योरा, बैंक खाते, पैन कार्ड, कंपनियों के विवरण के साथ जांच एजेंसी के कार्यालय आने को कहा गया है। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक आसनसोल व आसपास के कोयलांचल से चोरी का कोयला दक्षिण 24 परगना के ईट भट्टो तक भी जाता था। इस तथ्य का सुराग मिला है। उन इलाकों की पहचान की गई है जहां चोरी का कोयला खपाया जाता था। सूत्रों के अनुसार मोल्ला के निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जीवनतला क्षेत्र के कई ईंट भट्टों में चोरी का कोयला खपाए जाने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसी को इस बात का शक है कि इन ईंट भट्टों में नियमित तौर पर चोरी के कोयले की आपूर्ति में स्थानीय विधायक मध्यस्थ के रूप में काम कर रहे थे। इसलिए मोल्ला से इस गोरखधंधे में उनकी भूमिका पर शुक्रवार को जवाब तलब किया जाएगा। इधर, सीबीआई के बुलावे को अपने खिलाफ साजिश बताते हुए मोल्ला ने कहा कि किसी भी घोटाले में उनकी संलिप्तता के आरोप सही नहीं हैं। उन्हें फंसाने के लिए राजनीतिक साजिश रची जा रही है। वे शुक्रवार को सीबीआइ कार्यालय जाएंगे या नहीं इसपर अभी फैसला नहीं लिया है। अपने वकीलों से चर्चा कर के ही इस इस पर निर्णय लेंगे।सौकत मोल्ला दक्षिण 24 परगना के बाहुबली नेताओं में से एक माने जाते हैं। वर्ष 2016 से वे लगातार दो बार तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं। उन्हें तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का खास खास बताया जाता है। वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल में हुए सत्ता के परिवर्तन के समय शैकत ने पाला बदला था। उससे पहले उन्हें पूर्व भूमि सुधार मंत्री अब्दुर रज्जाक मोल्ला के दाहिने हाथ के रूप में भी माना जाता था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •