कोलकाता। सरकारी सेवा में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी भर्ती की मांग को लेकर दो संगठनों ने शहर के दो हिस्सों में आज विरोध प्रदर्शन किया। एक तरफ भाजपा युवा मोर्चा ने आज स्कूल भर्ती में पारदर्शिता की मांग को लेकर करुणामयी में स्कूल सर्विस कमीशन के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ पीएससी भ्रष्टाचार निरोधक मंच ने मुदियाली में लोक सेवा आयोग (पीएससी) कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा ने आज सुबह 11 बजे से स्कूल सर्विस कमीशन के कार्यालय के सामने तीन दिवसीय धरने का कार्यक्रम लिया था। लेकिन सुबह कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पुलिस ने युवा मोर्चा के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा का दावा है कि कम से कम 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आंदोलनकारियों ने शिकायत की कि पुलिस ने कार्यक्रम शुरू नहीं होने दिया। विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए मौके पर रैफ के जवानों के साथ को वाटर कैनन भी तैयार रखा गया था। दूसरी ओर भ्रष्टाचार विरोधी मंच ने पीएससी भर्ती में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मुदियाली में कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने तख्तियों और नारों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने शिकायत की कि साढ़े तीन साल बाद भी पीएससी लिपिक की मेरिट सूची प्रकाशित नहीं हुई है। दो साल से कोई नियुक्ति नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कालचीनी के बीडीओ को अनुचित तरीके से नौकरी मिली है। पुलिस ने आकर प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •