नौकायन कर रहें तीन लोगों की जान बची

नकुल कुमार मंडल
कोलकाता। रवीन्द्र सरोवर लेक में नाव चलाने के दौरान तेज आंधी के कारण नाव सहित पांच लोग लेक में डूब गये। लालबाजार पुलिस मुख्यालय के अनुसार उक्त पांच लोगों में तीन लोग तो किसी तरह से तैर कर बच गये लेकिन दो लोगों का पता खबर के लिखे जाने तक नहीं चल सका था। लेक की गहराई में समा गये दो लोगों की तलाश डीएमजी की टीम कर रही थी। पुलिस व निगम के आनुसार एक नामचीन व अभिजात वर्ग को लोगों क्लब पांच सदस्य नौकायन कर रहें थे कि घटना घटी। मिसिंग। आज शाम 5.15 बजे घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। लापता दोनों के नाम अभी अज्ञात हैं। जानकारों का कहना है कि कोलकाता के बीचों बीच इस तरह की घटनाएं अभूतपूर्व हैं। प्री-मानसून से पहले ही आज शाम से पहले कालबैशाखी तूफान ने महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में ताण्डव को अंजाम दिया। कालबैशाखी तूफान के दौरान ही उक्त क्लब के पांच सदस्य नौकायन के दौरान लेक में फंस गये। इससे पहले की 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान में वह कुछ कर पाते उनलोगों की नौक लेक में हवा के तेज थपेड़ों के आगे टिक नहीं सकी और नौका पलट गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज शाम के करीब सवा पांच बजे आंधी में एक नाव पलट गई। इसमें कुल पांच सवार थे। पानी में गिरने के बाद तीन लोग तैरकर किनारे तक पहुंचे, लेकिन दो लापता हैं। कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन टीम उनकी तलाश कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •