श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर टनल हादसे में आज शाम मलबे में दबे सभी 10 मजदूरों के शव निकाल लिए गए। गुरुवार रात 11 बजे रामबन जिले के खूनी नाले के पास बन रही टनल का एक हिस्सा धंस गया था। मलबे में 12 मजदूर फंस गए थे। हालांकि, उस दौरान दो घायलों को निकाल लिया गया था। इनमें पश्चिम बंगाल से 5, असम से 1, नेपाल से 2 और 2 स्थानीय मजदूर थे।रामबन जिले और रामसू के बीच नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया। हादसे में 12 मजदूर मलबे में फंस गए। इनमें से दो को बाहर निकाल लिया गया। शुक्रवार रात को रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच टनल के बाहर फिर से लैंडस्लाइड हो गया। जिसके बाद रेस्क्यू रोक दिया गया था।रामबन के डिप्टी कमिश्नर मसर्रतुल इस्लाम के मुताबिक, फिर से हुए लैंडस्लाइड और तेज आंधी की वजह से बचाव कार्य में बाधा आई है। भूस्खलन के कारण गिरी पहाड़ी के मलबे में दो मशीनें दब गई हैं। इससे बचाव कार्य और बाधित हुआ है।
इसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्क्यू के दौरान 1 मजदूर का शव निकाला गया था। 20 मई को ही शाम करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू के दौरान तेज आंधी और एक बार फिर से लैंड स्लाइड हुआ और निर्माणाधीन टनल का हिस्सा 24 घंटे में दूसरी बार धंस गया। हालांकि, इस बार कोई मजदूर या कर्मचारी तो नहीं फंसा, लेकिन रेस्क्यू में लगीं मशीनें दब गईं। आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। शाम तक मलबे में दबे सभी 10 मजदूरों के शव निकाल लिए गए।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •