माल्दा। जिले के हरिश्चंद्रपुर एक नंबर ब्लॉक में घुसकर बिहार पुलिस पर अतिक्रमण हटाने का आरोप लगा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार तकरीबन 70 वर्षों से हरिश्चंद्रपुर एक नंबर ब्लॉक में सादलीचक ग्राम पंचायत इलाके में 20 परिवार सड़क के किनारे सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अपना कच्चा मकान बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार रात बिहार पुलिस के जवान आए और उनको उनके घरों से बाहर निकालकर उनका घर तोड़ दिया। मामले की शिकायत हरिश्चंद्रपुर थाने में दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। विशेष सूत्रों के अनुसार इस घटना में स्थानीय प्रभावशाली तृणमूल नेता का हाथ है क्योंकि उसी की जमीन के सामने ये मकान थे। हालांकि स्थानीय तृणमूल नेतृत्व ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •