कोलकाता। महानगर में अगलगी का क्रम जारी है। एक बार फिर टेंगरा की एक बंद प्लास्टिक कारखाने में आज भीषण आग लग गई। घटना पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची थीं। घनी आबादी वाला इलाका होने की वजह से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। दमकल सूत्रों के मुताबिक आज सुबह स्थानीय लोगों ने सबसे पहले प्लास्टिक फैक्ट्री से काला धुआं निकलते देखा। उसके कुछ ही देर में आग की लपटें भी दिखने लगीं। फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। एक के बाद एक दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण दमकल को आग पर काबू पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। इस बात की जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था थी या नहीं। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार की शाम करीब 4 बजे हावड़ा के जालान कॉम्प्लेक्स में एक रूई के गोदाम में आग लग गई थी। उससे आसपास के सभी लोग दहशत में आ गए थे। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पास के एक और गोदाम उसकी चपेट में आ गया। इन दोनों गोदामों में भी ज्वलनशील सामग्रियां रखी गई थी। अतः तेजी से आग दोनों गोदामों में फैल गई। देखते ही देखते दोनों गोदाम खाक हो गए। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची थीं। काफी मशक्कत के बाद फैक्ट्री की दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। उस घटना के बाद टेंगरा की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •