तृणमूल प्रार्थी ने कहा- अब हकिकत में बदलेगा विकास
भाजपा प्रार्थी की जमानत तक जब्त

जयदीप यादव
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के 108 नगरपालिकाओं पर हुए चुनाव में तृणमूल ने बम्पर जीत हासिल की है और विधानसभा चुनाव के बाद फिर से टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की सीएम ममता बनर्जी का जादू सिर चढ़ कर बोला है। टीएमसी ने 108 नगरपालिकाओं में से 103 पर बम्बर जीत हासिल की है। इसी क्रम में महेशतल्ला नगरपालिका पर तृणमूल का कब्जा बरकरार रहा। महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड एक के तृणमूल प्रार्थी सत्येन्द्र सिंह ने इस वार्ड से बंपर वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माकपा प्रार्थी अनिल कुमार पाण्डेय को पटखनी देते हुए विजय का ताज पहना। यहां कुल 5681 वोट पड़े। वार्ड एक के तृणमूल प्रार्थी सत्येन्द्र सिंह को 4873, अनिल कुमार पाण्डेय को 581 व भाजपा के अमित कुमार प्रसाद को मात्र 227 वोट मिले। यानी भाजपा के प्रार्थी अमित कुमार प्रसाद की जमानत तक जब्त हो गई। जबकि बिते पालिका चुनावों में इस वार्ड में भाजपा को कांटे की टक्कर में वोट मिलता रहा है। अपनी जीत पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में वार्ड एक के तृणमूल प्रार्थी सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि, यह जीत मां, माटी व मानुष को समर्पित है। बंगाल की संस्कृति मिलन की संस्कृति है। अब मेरी जिम्मेवारी काफी बढ़ गई है और माता बहनों का अभूतपूर्व प्यार के लिये वह आभार व्यक्त करते हैं। बस अब इस वार्ड के समग्र विकास के लिये वह तैयार है और यहां विकास हकिकत में बदलेगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •