तृणमूल उम्मीदवार के समर्थन में विधायक विवेक गुप्त सह रंजीत सील ने किया चुनाव प्रचार

कोलकाता। महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड एक के तृणमूल प्रार्थी व दक्षिण चौबीस परगना तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह के समर्थन में आज इलाके में एक भव्य रैली का निकाली गई। उक्त रैली में तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व विधायक विवेक गुप्त, सहित बोरो 15 के चेयरमैन रंजीत सील मुख्य तौर पर शामिल हुए और स्थानीय मतदाताओं से तृणमूल प्रार्थी सत्येन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील की। बता दे कि, राज्य में निकाय चुनाव की सरगर्मी पूरे उफान पर है। चुनावी महारथी प्रचार कार्य में व्यस्त हैं। 27 फरवरी को होने वाले नगर पालिकाओं में चुनाव होना है। महेशतल्ला नगर पालिका के वार्ड एक के तृणमूल प्रार्थी व दक्षिण चौबीस परगना तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह लगातार चुनाव प्रचार में जमे हुए हैं। तृणमूल प्रार्थी सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि वह लोगों के समर्थन व प्यार से अभिभूत हैं और उन्हें विश्वास है कि मतदाता उन्हें विजय का ताज पहनाएंगे। कारण वह इस वार्ड के ही बेटे हैं और यहां की माता बहनों का अभूतपूर्व प्यार उनकी शक्ति है। इस दौरान रैली में डा.केपी राव, अब्दुल सत्तार, राकेश जैसवारा, विवेक सिंह व अन्य मौजूद रबें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •