पीएम मोदी के मुखौटे पहन मचाया धूम

नकुल कुमार मंडल
प्रयागराज/कोलकाता। उत्तर प्रदेश में चुनावी संग्राम जम गया है और राजनीति के लड़ाके अपने-अपने क्षेत्र में डटे हुए हैं। ऐसे में प्रयागराज पश्चिम नगर-261 विधानसभा में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। यहां से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भाजपा के प्रार्थी हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में बंगाल से भी पार्टी नेता जमे हुए है और उनके पुत्र निशांत नाथ के साथ चुनाव प्रचार को अंजाम दे रहे हैं। बंगाल से यहां आये पार्टी के नेता संतोष कुमार ने बातचीत में बताया कि भाजपा के उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में उनके विधानसभा क्षेत्र के प्रीतम नगर, सुलेम सराय निबा,रम्मन का पूर्वा, भोला का पूर्वा, खगरिया, कुशवाहा मार्केट क्षेत्र में जनसम्पर्क किया।संतोष कुमार ने दावा किया कि, यहां भाजपा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोगों का उत्साह और झुकाव भाजपा को समर्थित है। संतोष कुमार ने दावा किया कि लोग पीएम मोदी व योगी सरकार के विकास कार्य से खुश हैं और उत्तर प्रदेश में इस बार फिर योगी सरकार को लोग चाह रहें हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •