कोलकाता। पुस्तकालय ज्ञान का मिलन स्थल कहा जाता। हम यहां भूत, वर्तमान और भविष्य विभिन्न देशों की पुस्तकों के माध्यम से एक साथ आए हैं। यह सभी ज्ञान का मिलन स्थल है। अलग-अलग देशों के अलग-अलग साहित्य के विचार हमें शांति देते हैं, आनंद देते हैं और हमें उदारता सिखाते हैं। यह बातें शिल्पकार सामन्ता ने कहीं।  इसकी जानकारी देते हुए माँ शारदा भक्त मंडली के सचिव श्रीप्रकाश जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस साल की सरस्वती पूजा कोरोना के नियम पालन करते हुये धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार पूजा पंडाल का थीम ‘लाइब्रेरी में हथकड़ी’ विषय गुम पुस्तकालय के महत्व के साथ-साथ बच्चों के पढ़ने और लिखने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।  श्रीप्रकाश  जायसवाल ने बताया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना की स्थिति के कारण पुस्तकालय बंद पड़े हैं, जो ज्ञान के प्यासे लोगों के लिए बहुत दुखद है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप विधायक विवेक गुप्ता,  पार्षद मीनाक्षी गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, गौतम गुप्ता, पार्षद महेश शर्मा, जूनियर डीपीएस उल्टाडांगा के प्रमुख अमित पटवारी, अशोक पटवारी, ताज़ा टीवी के प्रमुख विश्वम्भर नेवर उपस्थित थे।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सोमनाथ दास, प्रमोद शर्मा आकाश साहा सहयोग किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •