लोगों की पिटाई के बाद हत्या आरोपी पति गिरफ्तार

पूर्व बर्द्धमान। एक व्यक्ति ने अवैध सम्बंध के संदेह में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पति पर पत्नी के सिर पर लोहे के साबल से प्रहार कर हत्या करने का आरोप है। घटना से कलना थाना के ईशाबपुर इलाके में आज सुबह हड़कंप मच गया। मृतका के पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बताया कि पूर्व बर्द्धमान जिले के कालना क्षेत्र में स्थित उसूरपुर दुर्लव पाड़ा में एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर साबल से प्रहार कर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी पति रिजु विश्वास को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई कर उसे स्थानीय बुलबुलीतला फांडी पुलिस को सौंप दिया। हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया जा रहा है।हुगली के चुंचुड़ा निवासी दीपांकर विश्वास की 5-6 साल पहले लक्ष्मी उर्फ पायल से शादी हुई थी। इनके दो बच्चे भी हैं। कथित तौर पर सिर्फ शक की वजह से दोनों का वैवाहिक संबंध में दरार पड़ गया था और अक्सर दम्पति में कलह होती थी। इसी वजह से पति पायल को पीटता था। पायल कई सालों तक अपने पिता के घर कालना में रह रही थी।मृतका के परिजनों ने बताया कि कलना के घर उसका पति भी आया करता था।रविवार को पायल का पति कालना आया था। इस दिन से ही दोनों के बीच कलह का दौर चल रहा था इसी क्रम में रवि ने अरनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •