कोलकाता/हावड़ा/हुगली। आज भी महानगर के गंगा घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का क्रम जारी रहा। इसी बीच पुलिस ने बाबूघाट से दो शव बरामद किया है।शवों का बरामदगी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों के शव द्वादसी के दिन आज सुबह विसर्जन के दौरान गंगा घाट मिले है। एक व्यक्ति का शव काशीपुर घाट तो दूसरे का शव बाजेकदमतल्ला घाट पर मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने कथित शवों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया।जहां डाक्टरों के ने कहा कि दोनों शव कई दिन पहले के हैं। दोनों मृत व्यक्ति की अनुमानित उम्र 35 से 55 वर्ष बतायी गयी है। मृत लोगों की पहचान नहीं हो पायी है। उनकी मौत कैसे हुई है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान गंगा नदी में दोनों व्यक्ति डूब गए। दोनों व्यक्ति के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में संभावना है कि नशे की हालत में नदी में उतरने के दौरान दोनों डूब गए।बहरहाल पुलिस का कहना है कि शवों के शिनाख्त से मृतकों की पहंचान हो सकेगी। इधर महानगर कोलकाता सहित हावड़ा, हुगली ही नहीं राज्य भर में तमाम दुर्गा प्रतिमाों का विभिन्न गंगा घाटों में विसर्जन आज बी खबर के लिखे जाने तक जारी रहा। सुबह से ही विभिन्न घाटों में विसर्जित मूर्तियों के अवशेष को बाहर निकालने में केएमसी के कर्मचारी लगे हुए हैं। मूर्तियों के अवशेष को गंगा से निकाल कर उसे दूसरी जगह रखा जा रहा है। इस काम में क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है। केएमसी के पदाधिकारियों की निगरानी में घाटों की साफ-सफाई का काम भी चल रहा है।प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी या घटनाएं नहीं घटे। कदमतल्ला व बाबूघाट पर निगम कर्मियों के साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, क्योंकि इन घाटों पर भारी संख्या में प्रतिमा विसर्जन को भीड़ उमड़ रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •