जाकिर अली
हुगली। पुलिस ने बण्डेल के ग्रीन पार्क स्थित एक अवासन से छह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की रात ग्रीन पार्क अवासन की तलाशी में छह लोगों को दबोचा गया। बण्डेल थाना प्रभारी शेर अली ने बात करने पर उक्त खबर की पुष्टी की है। पुलिस ने गिरफ्तारों के पास से भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और बांग्लादेश का सिम कार्ड बरामद किया है। घटना की जांच खुफिया पुलिस कर रही है। पता चला है कि गिरफ्तार लोग बांग्लादेश के नारायणगंज इलाके के रहने वाले हैं। वह लोग ग्रीन पार्क में जिस फ्लैट में थे, वह आकाश दास का बताया जा रहा है।आकाश उत्तर 24 परगना के हलीशहर का रहने वाला है।खुफिया पुलिस को संदेह है कि फ्लैट का मालिक किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है। उक्त गिरोह ने ही मदद कर बांग्लादेश के नागरिकों की घुसपैठ करवायी और और भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र जारी करवाया। वोटर कार्ड दिखाकर पासपोर्ट भी बनवाए दिये गये। उसके बाद उक्त लोगों को पश्चिम एशिया के एक देश में भेज दिया गया। ऐसे में आकाश ने ही उक्त लोगों के लिये बर्थ सर्टिफिकेट की व्यवस्था की।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •