रात में 11 दिनों तक 14 रूटों पर चलेगी बसें

कोलकाता। दुर्गापूजा में रातभर घूमने वालों के लिये एक अच्छी खबर है। कोलकाता-हावड़ा से विभिन्न रूटों की बसें रात में चलनी शुरू हो गयी हैं। महापंचमी की रात से नाइट बस सेवा शुरु हुई है। पश्चिम बंगाल सरकार के परिवहन विभाग की ओर से रात में बसें चलायी जा रही हैं जो लक्ष्मी पूजा तक जारी रहेगी।कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से बस सेवा बंद कर दी गयी थी। इसी वजह से रात में भी बसें नहीं चलायी जा रही थी। दुर्गापूजा को देखते हुए नाइट बस सेवा शुरू कर दी गयी है। अगले 11 दिनों तक 14 रूटों पर बसें रात में चलेंगी।निम्नलिखित रूटों पर रात में मिलेंगी बसें चलेगी। हावड़ा स्टेशन से एअरपोर्ट, बैरकपुर, बारासात, कमालगाछी, गरिया, जोका, बालीगंज और डनलप।हावड़ा स्टेशन से करूणामयी, श्यामबाजार-बारासात. हावड़ा स्टेशन से न्यूटाउन।बेलगछिया से धर्मतल्ला। पहले इन रूटों पर दो या तीन ट्रिप में बसें चलती थी पर दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए ट्रिप की संख्या में बढ़ोतरी की गयी है। फिलहाल रात में कर्फ्यू नहीं है जिससे विजय दशमी के बाद भी लोगों की भीड़ बढ़ सकती है। रातभर मेट्रो नहीं चलेंगी, फिर भी मध्य रात तक मेट्रो सेवा जारी रहने के संकेत मिले हैं।लेकिन टोकन की व्यवस्था नहीं रहेगी बल्कि स्मार्ट कार्ड के जरिये ही लोग यात्रा कर सकेंगे। दूसरी ओर दुर्गापूजा को लेकर रेलवे ने भी सोमवार से 21 नवम्बर तक उत्सव स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली व छठपूजा में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इसे ध्यान में रखते हुए विभिन्न रूटों पर ट्रेनें चलायी जायेंगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •