कोेलकाता। दुर्गा पूजा से पूर्व राष्ट्रीय अवध समाज की पहल पर आज इंडियन एक्सचेंज पैलेस में वस्त्र दान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक विवेक गुप्ता सहित राष्ट्रीय अवध समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष तारक नाथ दुबे, उपाध्यक्ष विजय कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्रा, सचिव अशोक कुमार पांडे, अजीत प्रताप त्रिपाठी, उमेश चंद्र तिवारी और सदस्य इस्राइल हक खान सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान करीब एक हजार जरूरतमंद लोगों को वितरण किये गए। दावा किया गया है कि राष्ट्रीय अवध समाज के द्वारा लगभग 30 वर्षों से इस तरह के सामाजिक आयोजन होता रहा है। कोलकाता के अलावा हर साल दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •