जयदीप यादव
कोलकाता। पोर्ट अंचल में एक बार फिर से मादक पदार्थों के कारोबारी सिर उठा रहे हैं। स्पेशल स्टाफ पोर्ट डिवीजन (एसडीपीडी) ने रफीकुल शेख (45) को नॉर्थ पोर्ट थाना इलाके से गांजा सहित गिरफ्तार किया है।ओसी एसडीपीडी सुखेंदु मुखर्जी ने मामले पर बात करने पर उक्त जानकारी दी। एसडीपीडी के अनुसार रफीकुल के पास से 06.05 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। उसे खास सूत्रों से मिली जानकारी के बाद स्ट्रैंड बैंक रोड के शोभाबाजार लॉन्च घाट के पास से घेर कर दबोचा गया व गाजा बरामदगी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियान का नेतृत्व ओसी (एसएसपीड़ी) सुखेंदु मुखर्जी ने किया। रफीकुल शेख मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना इलाका के मज्जमपुर ग्राम का निवासी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •